मुख्य बातें

शिमला में चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: पुलिस ने 53 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर भी दबोचा – Shimla News

शिमला में चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:  पुलिस ने 53 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर भी दबोचा – Shimla News

शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिट्टा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 53.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया और दो स्थानीय आरोपियों सहित गिरोह के मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 26 मार्च 2026 को पुलिस थाना रोहड़ू को मिली एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि रोहड़ू के गुदड़ू मोहल्ला स्थित पिन्कू राम की दुकान में कुछ युवक अवैध चिट्टा की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। पुलिस दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में दुकान की तलाशी ली।
आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस तलाशी के दौरान, पिन्कू राम( उम्र 36 वर्ष) निवासी रोहडू और सुनील पुहारता (निवासी शरौंथा,रोहड़ू, उम्र 24 वर्ष) के कब्जे से 53.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना रोहड़ू में 26 मार्च 2026 को मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। रोहड़ू क्षेत्र में कर रहा था चिट्टा तस्करी जांच के दौरान, तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक खातों की जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एक संगठित सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ। पता चला कि आरोपी पिंकू राम, सलमान हैदर (पुत्र शाकिर अली, निवासी रसूलपुरा सैय्यद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 39 वर्ष) के लिए रोहड़ू क्षेत्र में चिट्टा तस्करी कर रहा था। बाजार में मैकेनिक काम करता था सलमान सलमान हैदर पहले रोहड़ू बाजार में मैकेनिक के रूप में काम कर चुका है। इसी दौरान उसने स्थानीय नेटवर्क विकसित किया और मादक पदार्थों की सप्लाई श्रृंखला स्थापित की। जांच में सामने आया कि सलमान हैदर कई बार पिन्कू राम को भारी मात्रा में चिट्टा उपलब्ध करा चुका था, जिसे आगे स्थानीय युवाओं को बेचा जाता था। इस प्रकार, सलमान हैदर को इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर और संचालक पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर उसे उत्तर प्रदेश रवाना किया। पुलिस के सतत प्रयासों एवं तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी सलमान हैदर को काबू कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *