भोजपुर में पांच लाख रुपए की अवैध शराब जब्त: उत्तर प्रदेश से आरा लाई जा रही थी खेप, 2 कार से 444 लीटर बीयर बरामद; एक गिरफ्तार – Bhojpur News
भोजपुर में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने मंगलवार को आरा नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल गली मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान दो कारों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।…
