महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पा खाने से 20 बच्चे बीमार: उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मिले लक्षण; स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची, इलाज जारी – Palamu News
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका पंचायत अंतर्गत रघुआखाड़ गांव में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद लगभग 20 बच्चे बीमार पड़ गए। इन सभी बच्चों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल, सभी प्रभावित बच्चों का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।…
