मुख्य बातें

पीएम ने विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया: कहा- अब विदेशों में चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी मेड इन इंडिया लिखा होगा

पीएम ने विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया:  कहा- अब विदेशों में चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी मेड इन इंडिया लिखा होगा


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | Narendra Modi Gujarat Hansalpur Photos Update Maruti Suzuki EV Plant

अहमदाबाद2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हंसलपुर में कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अगस्त को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरै के दूसरे दिन पीएम ने मंगलवार सुबह हंसलपुर में ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया। ये मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है। ये गाड़ी पूरी तरह से भारत में ही बनी है और इसे 100 से ज्यादा देशों, जैसे यूरोप और जापान में निर्यात किया जाएगा।

PM मोदी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेक इन इंडिया में नया अध्याय जुड़ा है। अब विदेशों में चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी मेड इन इंडिया लिखा होगा।

मोदी 25 अगस्त की शाम 4.30 बजे अहमदाबाद पहुंचें। इसके बाद नरोडा से निकोल इलाके तक का करीब 3 किलोमीटर लंबे रोड शो कर खोडलधाम ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

अहमदाबाद जिले के हांसलपुर में स्थित मारुति सुजुकी का प्लांट।

अहमदाबाद जिले के हांसलपुर में स्थित मारुति सुजुकी का प्लांट।

बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का भी उद्घाटन किया इसके बाद प्रधानमंत्री गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ भारत के बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का भी उद्घाटन किया। यह तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम है। इससे अब अस्सी प्रतिशत से अधिक बैटरी का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी के अहमदाबाद दौरे की तीन तस्वीरें…

पीएम मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में नरोडा से निकोल तक 3 किमी लंबा रोड शो किया।

पीएम मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में नरोडा से निकोल तक 3 किमी लंबा रोड शो किया।

निकोल में खोडलधाम ग्राउंड में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम का स्वागत किया।

निकोल में खोडलधाम ग्राउंड में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम का स्वागत किया।

खोडलधाम ग्राउंड में अपने संबोधन से पहले पीएम ने 1,400 करोड़ रुपए के कई रेल प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई।

खोडलधाम ग्राउंड में अपने संबोधन से पहले पीएम ने 1,400 करोड़ रुपए के कई रेल प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में 5477 करोड़ रुपए के इन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया…

PM मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें…

  • गुजरात की धरती पर दो मोहन: गुजरात की ये धरती, दो मोहन की धरती है। एक सुदर्शन चक्रधारी मोहन यानी हमारे द्वारकाधीश श्रीकृष्ण। दूसरे चरखाधारी मोहन यानी साबरमती के संत पूज्य बापू। भारत आज सुदर्शन चक्रधारी मोहन और चरखाधारी मोहन के दिखाए रास्ते पर चलकर निरंतर सशक्त होता जा रहा है।
  • दुनिया ने पहलगाम हमले का बदला देखा: पहले आतंकी हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी। लेकिन आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों। दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है। 22 मिनट ही सबकुछ साफ। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।
  • मेरे लिए किसान-पशुपालक सर्वोपरि: मैं अहमदाबाद की इस धरती से अपने लघु उद्यमियों, दुकानदारों और किसानों-पशुपालकों से कहूंगा। मैं हर किसी के लिए बार-बार वादा करता हूं कि मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है। मेरी सरकार लघु उद्यमियों का, किसानों का, पशुपालकों का कभी भी अहित नहीं होने देगी।
  • गुजरात मैन्युफैक्चरिंग हब बना: आज हर प्रकार की इंडस्ट्री का यहां विस्तार गुजरात की धरती पर हो रहा है। पूरा गुजरात ये देखकर गर्व करता है कि कैसे हमारा राज्य मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है। देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां फैक्ट्रियां लगा रही हैं। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का भी गुजरात बहुत बड़ा सेंटर बन रहा है।
  • GST रिफॉर्म से दीवाली पर डबल बोनस मिलेगा: अब हमारी सरकार GST में भी रिफॉर्म करने जा रही है। इस बार की दिवाली पर व्यापारी वर्ग हो या फिर हमारे बाकी परिवारजन सबको खुशियों का डबल बोनस मिलेगा।

————————–

पीएम मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच PM बोले- स्वदेशी अपनाओ:कहा- व्यापारी विदेशी छोड़ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट बेचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रोहिणी में देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…

मोदी का ट्रम्प को डेड इकोनॉमी कहने पर जवाब:भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनका नाम लिए बिना जवाब दिया। मोदी ने बेंगलुरु में कहा- भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है। हम 10 वें नंबर से टॉप 5 में आ गए हैं। जल्द ही टॉप 3 में आएंगे। ये ताकत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *