मुख्य बातें

अहमदाबाद में 1.66 करोड़ के गहने लेकर सेल्स गर्ल फरार: ज्वैलरी ब्लेजर में छिपाकर भागी, घर से गायब; मोबाइल भी स्विच ऑफ – Gujarat News

अहमदाबाद में 1.66 करोड़ के गहने लेकर सेल्स गर्ल फरार:  ज्वैलरी ब्लेजर में छिपाकर भागी, घर से गायब; मोबाइल भी स्विच ऑफ – Gujarat News

अहमदाबाद के निकोल इलाके में एक सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान में सेल्स गर्ल 1.66 करोड़ रुपए कीमत की गोल्ड ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। सेल्स गर्ल ने गोल्ड चोरी कर अपनी ड्रेस में छिपाई और अन्य कर्मचारियों से यह कहकर फरार हो गई कि शोरूम मालिक ने उसे छुट्टी दे दी है। निकोल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। सेल्स गर्ल घर से गायब है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रही है। सेल्स गर्ल की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। शोरूम मालिक लंच करने घर गए थे
निकोल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दर्शनभाई शाह अपने परिवार के साथ शहर के कृष्णानगर इलाके की नयननगर सोसाइटी में रहते हैं। वे निकोल इलाके में अनमोल सर्कल के पास ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में आभूषण नाम से सोने-चांदी का शोरूम चलाते हैं। दर्शनभाई के शोरूम में मैनेजर, सेल्समैन और मार्केटिंग समेत कुल 19 लोग काम करते हैं। हर्षिदा शेट्टी नाम की एक लड़की 11 महीने पहले सेल्स गर्ल के तौर पर शोरूम में शामिल हुई थी। 11 मई, 2026 को जब दर्शनभाई दोपहर के खाने के लिए घर गए थे, तब शोरूम के मैनेजर और स्टाफ मौजूद थे और उसी दौरान सेल्स गर्ल हर्षिदा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में गहने छिपाते नजर आई हर्षिदा
शाम 5 बजे दर्शनभाई शोरूम आए थे। इसी दौरान एक ग्राहक खरीदारी करने आया, तो कर्मचारी ने एक सोने का सिक्का गायब पाया। कांजीभाई ने यह बात मालिक दर्शनभाई को बताई। जब दर्शनभाई ने हर्षिदा के बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने कहा कि उसने बताया था कि वह आपसे छुट्टी लेक गई है। जबकि हर्षिदा ने यह झूठ कहा था। इसके बाद बारीकी से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो हर्षिदा अपने ब्लेजर में गहने छिपाते नजर आई। दर्शनभाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। हर्षिदा के मोबाइल पर कॉल करने पर फोन बंद मिला। शोरूम में सभी सोने के आभूषणों की जाँच करने पर पता चला कि चोर सोने की चेन, लॉकेट, झुमके, मंगलसूत्र और कई अंगूठियों समेत 1.66 करोड़ रुपए की कीमते की गोल्ड ज्वैलरी गायब है। पुलिस हर्षिदा की तलाश में जुटी हुई है। —————- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गुजरात की हाईटेक साबरमती केंद्रीय जेल से कैदी फरार:हत्या और पॉक्सो के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था गुजरात की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल से एक कैदी फरार हो गया। कुख्यात कैदी रमाभाई परमार हत्या और पॉक्सो के आरोप में आजीवन कैद की सजा भुगत रहा था। वह 2025 से जेल में बंद था पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *