मुख्य बातें

किशनगंज में मुख्य सचिव, डीजीपी का दौरा: ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ को दी जा रही गति, सीमावर्ती 22 गांवों में बुनियादी सुविधाओं का होगा विकास – Kishanganj (Bihar) News




बिहार सरकार के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी आज किशनगंज पहुंच रहे हैं। वे यहां घुसपैठ, तस्करी, भ्रष्टाचार, सीमा सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे। यह दौरा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इन विषयों पर राज्य सरकार की बढ़ती सक्रियता के बीच हो रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सत्ता संभालने के बाद से ही घुसपैठ, भ्रष्टाचार और तस्करी के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। राज्य सरकार की विभिन्न जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही हैं। भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठियों की पहचान, अतिक्रमण हटाने और सीमावर्ती गांवों के विकास की तैयारियां भी जोरों पर हैं। उच्चाधिकारियों का यह दौरा इसी क्रम में हो रहा है। अधिकारियों के साथ घुसपैठ पर चर्चा इससे पहले फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमांचल का दौरा किया था और किशनगंज आए थे। उन्होंने सेना तथा प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर घुसपैठ पर चर्चा की थी। उस समय तत्कालीन गृह मंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद थे। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों पर कार्रवाई तेज हुई है। जिला प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा से सटे नो-मैंस लैंड में अतिक्रमित जमीन खाली कराई है। सीमा पर ध्वस्त पिलरों और अन्य मुद्दों पर हाल ही में सिलीगुड़ी में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक भी हुई थी। 22 गांवों में 218 योजनाएं शामिल सीमा क्षेत्र के विकास के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ को गति दी जा रही है। इस योजना के तहत किशनगंज सहित सीमांचल के 22 गांवों में 218 योजनाएं शामिल की गई हैं। इनके लिए 112 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जिससे सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने हाल ही में रक्सौल में भी एक बैठक की थी। इसमें घुसपैठ, तस्करी, भ्रष्टाचार पर चर्चा के साथ ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ की समीक्षा की गई थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन मुद्दों पर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। सीमांचल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार की जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद पूर्व नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन पर भी कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *