मुख्य बातें

स्कॉर्पियो ने बाइकों और पैदल लोगों को टक्कर मार भागा: गोपालगंज में 5 लोग गाड़ी की चपेट में आकर घायल, एक की हालत नाजुक – Gopalganj News

स्कॉर्पियो ने बाइकों और पैदल लोगों को टक्कर मार भागा:  गोपालगंज में 5 लोग गाड़ी की चपेट में आकर घायल, एक की हालत नाजुक – Gopalganj News

गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र विशुनपुरा गांव स्थित हाईवे पर गुरुवार को एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने 2 मोटरसाइकिल समेत सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारकर भाग निकला। इस हादसे में कुल 5 लोग जख्मी हो गए जिन्हें स्थानीय लोगो के मदद से तत्काल इलाज के लिए

.

जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास हाईवे पर एक बेकाबू बोलेरो पांच लोगों को धक्का मारते हुए फरार हो गया। जिसमें 5 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में जादोपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी पारस यादव का बेटा नरेश यादव (45) सड़क पर खड़ा था। जबकि बेतिया का रामनगर थाना क्षेत्र के धोकरहा गांव निवासी श्रवण साह का बेटा छोटेलाल साह और लालाजी साह का 24 वर्षीय बेटा नवीन साह बाइक पर सवार होकर गोपालगंज आ रहा था।

बाइक पर सवार होकर काम करने जा रहा था सीवान

वहीं मंगलपुर डगरिया गांव निवासी अवनत साह का बेटा ओमप्रकाश साह बाइक पर सवार होकर काम करने सीवान जा रहा था। जबकि नगर थाना क्षेत्र के राजोखर नवादा गांव निवासी स्व काशी साह का बेटा तपेश्वर साह सब्जी लादने के लिए सड़क पर खड़ा था कि तभी एक बेकाबू स्कॉर्पियो काल बनकर आया और सभी लोगों को धक्का मारते हुए फरार हो गया।

जख्मी लोग खून से लतपथ होकर तड़प रहे थे

इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई। सड़क पर जख्मी लोग खून से लतपथ होकर तड़प रहे थे। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना देकर घायलों का मदद करने लगे। सूचना पाकर डायल 112 की टीम गंभीर रूप से जख्मी लोगो को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाई वही अन्य लोगों को स्थानीय लोगो द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *