मुख्य बातें

अंबाला में टांगरी नदी हुई ओवरफ्लो: शहर में घुसा पानी; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को बोला, स्कूलों की हुई छुट्‌टी – Ambala News

अंबाला में टांगरी नदी हुई ओवरफ्लो:  शहर में घुसा पानी; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को बोला, स्कूलों की हुई छुट्‌टी – Ambala News


अंबाला में टांगरी नदी हुई ओवरफ्लो।

अंबाला में टांगरी नदी के ओवरफ्लो होने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। नदी का पानी निचले इलाकों में घुस गया है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अनाउंसमेंट शुरू कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपी

.

न्यू लक्की नगर कॉलोनी में पानी भर जाने के कारण कई परिवार अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन ने बचाव दल को अलर्ट कर दिया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

टांगरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। नदी का जलस्तर और भी बढ़ने की संभावना है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आसपास के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

मौके पर जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज।

नदी में 40 हजार क्यूसिक पानी आने की संभावना

टांगरी नदी में लगभग 40 हजार क्यूसिक पानी आने की संभावना सिंचाई विभाग ने जताई है। इसको लेकर प्रशासनिक टीमें अलर्ट पर हैं। साथ ही इलाके में एनाउंस करा दिया गया है। NDRF की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। एहतियात के लिए दो नाव भी मंगा ली गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि टांगरी में पानी आने से बाढ़ के हालात बन सकते हैं।

शहर की कई कॉलोनी में घुसा पानी

अभी तक शहर के न्यू टैगोर नगर, न्यू शिवपुरी कॉलोनी, अमन नगर, लक्की नगर, रामपुर और न्यू प्रीत नगर में पानी पहुंच चुका है। यहां पर रहने वाले लोग अपना-अपना जरूरी सामान लेकर ऊंचे क्षेत्रों की तरफ जा रहे हैं। टांगरी नदी के किनारे चल रहे DAV स्कूल में छुट्टी करा दी गई थी। पुलिस लोगों को टांगरी नदी के किनारे से निकलकर सुरक्षित इलाकों में जाने को लेकर अनाउंसमेंट भी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *