मुख्य बातें

दलीप ट्रॉफी-तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा: रजत-मालेवार के शतक, सेंट्रल जोन 432/2; नॉर्थ जोन ने 6 विकेट खोकर 308 रन बनाए

दलीप ट्रॉफी-तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा:  रजत-मालेवार के शतक, सेंट्रल जोन 432/2; नॉर्थ जोन ने 6 विकेट खोकर 308 रन बनाए


स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत गुरुवार से दलीप ट्रॉफी के साथ हुई। नॉर्थ जोन के सामने ईस्ट जोन है, वहीं सेंट्रल जोन का सामना नॉर्थईस्ट जोन से हो रहा है। पहले दिन नॉर्थ और सेंट्रल जोन ने पहले बैटिंग की।

सेंट्रल जोन ने स्टंप्स तक 2 विकेट के नुकसान पर 432 रन बना लिए। 77 ओवर के खेल के बाद ही स्टंप्स घोषित कर दिया गया। वहीं नॉर्थ जोन ने 6 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए। 75.2 ओवर के बाद बारिश होने लगी, जिस कारण दिन के आगे का खेल नहीं हो सका। दूसरे दिन का खेल शुक्रवार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।

टूर्नामेंट इस साल जोनल फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसमें छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। दोनों क्वार्टर-फाइनल के विजेता सेमीफाइनल में साउथ और वेस्ट जोन से भिड़ेंगे। फाइनल 11 से 15 सितंबर तक खेला जाएगा।

मोहम्मद शमी ने लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की।

मोहम्मद शमी ने लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की।

नॉर्थ जोन से आयुष बडोनी ने फिफ्टी लगाई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 में ईस्ट जोन ने बॉलिंग चुनी। नॉर्थ जोन से शुभमन खजुरिया ने 26, कप्तान अंकित कुमार ने 30, यश ढुल ने 39, निशांत सिंधु ने 47 और साहिल लोटरा ने 19 रन बनाए। आयुष बडोनी ने फिफ्टी लगाई और टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया।

दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर कन्हैया वाधवान 42 और मयंक डागर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। टीम ने 6 विकेट खोकर 308 रन बना लिए हैं। ईस्ट जोन से मनीषी ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी, सूरज सिंधु जायसवाल और मुख्तार हुसैन को 1-1 विकेट मिला। मुकेश कुमार कोई विकेट नहीं ले सके।

मालेवार 198 रन बनाकर नॉटआउट लौटे बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-2 में नॉर्थईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। सेंट्रल जोन से आयुष पांडे 3 रन ही बना सके। दानिश मालेवार ने फिर विकेटकीपर आर्यन जुयाल के साथ मिलकर टीम को 100 रन पार पहुंचा दिया। आर्यन 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

नंबर-4 पर उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने तेजी से बैटिंग की। उन्होंने महज 96 गेंद पर 125 रन बनाए और टीम को 350 के करीब पहुंचा दिया। उनके विकेट के बाद भी मालेवार टिके रहे, उन्होंने यश राठौड़ के साथ मिलकर टीम का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। मालेवार 198 और यश 32 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। नॉर्थईस्ट जोन से आकाश कुमार और जोतिन फिरोइजाम ने 1-1 विकेट लिया।

रजत पाटीदार ने महज 96 गेंद पर 125 रन बना दिए।

रजत पाटीदार ने महज 96 गेंद पर 125 रन बना दिए।

क्वार्टर फाइनल खेलने वाली टीमों के प्लेइंग-11

नॉर्थ जोन की टीम: अंकित कुमार (कप्तान), अर्शदीप सिंह, औकिब नबी, आयुष बडोनी, हर्षित राणा, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), मयंक डागर, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, शुभम खजूरिया, यश धुल।

ईस्ट जोन: रियान पराग (कप्तान), कुमार कुशाग्र, (विकेटकीपर), मनीषी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, मुख्तार हुसैन, श्रीदम पॉल, शरनदीप सिंह, उत्कर्ष सिंह, सूरज सिंधु जायसवाल, विराट सिंह।

टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को यह दलीप ट्रॉफी दी जाएगी।

टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को यह दलीप ट्रॉफी दी जाएगी।

सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), आदित्य ठाकरे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आयुष पांडे, दीपक चाहर, दानिश मलवार, हर्ष दुबे, कुलदीप सिंह यादव, खलील अहमद, शुभमन शर्मा, यश राठौड़।

नॉर्थ-ईस्ट जोन: नॉर्थ-ईस्ट जोन की टीम: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), आकाश कुमार चौधरी, अंकुर, आशीष थापा, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजम, डोरिया, हेम बहादुर छेत्री, एंडरसन (विकेटकीपर), जोतिन फिरोजम, कर्णजीत, पालजोर तमांग।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *