मुख्य बातें

बरनाला में बारिश के कारण घर की छत गिरी: व्यक्ति की मौत, महिला समेत दो लोग घायल; फरीदकोट रेफर – Barnala News

बरनाला में बारिश के कारण घर की छत गिरी:  व्यक्ति की मौत, महिला समेत दो लोग घायल; फरीदकोट रेफर – Barnala News


मृतक लखविंदर सिंह की फाइल फोटो।

पंजाब के बरनाला में आज यानी शुक्रवार सुबह एक घर की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी समेत परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना गुरु नानकपुरा मोहल्ले की है। घटना सुबह करीब 8 बजे की है।

.

छत गिरने से लखविंदर सिंह और उसकी पत्नी सुक्खी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लखविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है।

तहसीलदार पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

तहसीलदार पवन कुमार ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वह पूरी जानकारी हेड ऑफिस को भेजेंगे। नियमों के अनुसार पीड़ित परिवार की सहायता की जाएगी। अकाली दल के हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह कांता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार से परिवार की मदद की अपील की। साथ ही खुद भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *