मुख्य बातें

हांसी में मेन रोड के पास लगे कूड़े के ढेर: नगर परिषद का 2 दिन में सफाई का आश्वासन, पार्षद ने जताई नाराजगी – Hansi News

हांसी में मेन रोड के पास लगे कूड़े के ढेर:  नगर परिषद का 2 दिन में सफाई का आश्वासन, पार्षद ने जताई नाराजगी – Hansi News

मेन रोड पर कचरे की समस्या का निरीक्षण करते नगर परिषद चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व अन्य।

हिसार जिले के हांसी में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए जब राजकीय कॉलेज के पास लंबे समय से पड़े कचरे के ढेर ने न केवल लोगों की परेशानी बढ़ाई, बल्कि जनप्रतिनिधियों को भी नाराज कर दिया। शुक्रवार को जब नगर परिषद की टीम मौके पर जांच के लिए

.

चेयरमैन और वाइस चेयरमैन रहे शामिल

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के जेई विक्की, नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी और वाइस चेयरमैन अनिल बंसल भी मौके पर मौजूद रहे। वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने साफ शब्दों में कहा कि यहां जमा कचरा सिर्फ घरों का नहीं, बल्कि नगर परिषद की गाड़ियां भी यहां कचरा डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि इतनी मात्रा में कचरा केवल घरेलू स्रोतों से नहीं हो सकता।

जल्द ही चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा

मामले पर जेई विक्की ने आश्वासन दिया कि “दो दिन में इस स्थान से पूरा कचरा हटा दिया जाएगा। इस पर पार्षद ज्योति कामरा और वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने सहमति जताई और चेतावनी दी कि अब इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निर्णय लिया गया कि इस स्थान पर जल्द ही चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर लिखा होगा कि यहां कचरा डालने वालों पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में बदबू फैलने से लोग परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज के पास कचरे के ढेर से बदबू और गंदगी के कारण छात्रों व आसपास के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नगर परिषद की ओर से जल्द सफाई का भरोसा मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *