मुख्य बातें

लुधियाना में रेलवे यात्री की कटी दोनों लात: फौजी का लुटेरों ने झपटा मोबाइल,मुकाबला करते समय रेल गाड़ी के चपेट में आया – Ludhiana News

लुधियाना में रेलवे यात्री की कटी दोनों लात:  फौजी का लुटेरों ने झपटा मोबाइल,मुकाबला करते समय रेल गाड़ी के चपेट में आया – Ludhiana News


स्नेचिंग की घटना के बाद BSF का जवान अमन अपने परिजनों को घटना की सूचना देता हुआ।

पंजाब के लुधियाना में रेल सफर कर रहे यात्री पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। लगातार यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही है। ट्रेनों RPF या GRP की गश्त होने के बावजूद लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह रेल में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बना ल

.

सीढ़ियों में बैठे फौजी का झपटा मोबाइल

ताजा मामला रेलवे लाइन दमोरिया पुल का सामने आया है। दमोरिया पुल से जैसे ही ट्रेन गुजरी तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन की सीढ़ियों पर बैठे फौजी का मोबाइल झपट लिया। मोबाइल बचाने के लिए उसने लुटेरे का मुकाबला किया लेकिन इस दौरान वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया और उसकी दोनों लातें कट गई।

घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रैफर कर दिया। थाना जीआरपी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज कर दिया है।

BSF का जवान अमन घायल अवस्था में।

शान-ए-पंजाब ट्रेन में हुआ हादसा

जानकारी मुताबिक अमन जैसवाल नाम का व्यक्ति शान-ए-पंजाब ट्रेन से जालंधर जा रहा था। वह मूलरुप से बरेली का रहने वाला है। फौजी अमन की पोस्टिंग फिलहाल जालंधर बताई जा रही है। वह ट्रेन की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। दमोरिया पुल पर आउटर रेलवे लाइन होने के कारण ट्रेन स्लो हुई तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन लिया।

अमन ने मोबाइल बचाने की कोशिश की लेकिन इस आपाधापी में वह ट्रेन के नीचे आ गया जिस कारण उसकी दोनों लात कट गई। खून से लथपथ अमन को लोगों ने प्राथमिक उपचार दिया और सिविल अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रैफर कर दिया। थाना जीआरपी की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *