बैजनाथ यादव | गिलौला(श्रावस्ती), श्रावस्ती2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में छात्र त्रिपुरारी त्रिपाठी की मौत हो गई। घटना NH-730 पर घरवा गांव के पास हुई। त्रिपुरारी प्रेम कुमार शुक्ला इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर लौट रहा था।
घरवा बस स्टॉप पर नसीरगंज निवासी सलीम की स्कूटी पर सवार होकर वह घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया। त्रिपुरारी की हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गिलौला पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद से बस चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक के पिता का नाम विकास मणि त्रिपाठी है और वह मलावा गांव का रहने वाला था।
