मुख्य बातें

गोरखपुर विश्वविद्यालय बनेगा वैश्विक शिक्षा केंद्र: कुलपति से मिले ऑस्ट्रेलियन अधिकारी, विदेशी छात्रों की बढे़गी संख्या – Gorakhpur News

गोरखपुर विश्वविद्यालय बनेगा वैश्विक शिक्षा केंद्र:  कुलपति से मिले ऑस्ट्रेलियन अधिकारी, विदेशी छात्रों की बढे़गी संख्या – Gorakhpur News


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा और शैक्षणिक सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन के सेकंड सेक्रेटरी माइकल रीज़ और पॉलिटिकल लीड वंदना सेठ ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्र

.

बैठक के दौरान की तस्वीर

बैठक में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और शैक्षणिक आदान-प्रदान की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग से छात्रों और शिक्षकों को नए अवसर मिल सकते हैं और विश्वविद्यालयों को वैश्विक स्तर पर जोड़ने में मदद मिलेगी।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने की दिशा में काम कर रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधियों के साथ इस बात पर भी चर्चा हुई कि कैसे विश्वविद्यालय अपने कैंपस को वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित कर सकता है।

बैठक में यह सहमति बनी कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय की टीम और ऑस्ट्रेलियन एजुकेशन टीम आमने-सामने बैठकर संभावित साझेदारी और सहयोग की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

चर्चा के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से सूचना, प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र के निदेशक डॉ. महेंद्र कुमार सिंह और समाजशास्त्र विभाग के डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *