मुख्य बातें

फर्रुखाबाद में लाइनमैन की करंट लगने से मौत: विद्युत पोल पर चढ़ते समय हुआ हादसा, 19 मार्च को हुई थी शादी – Farrukhabad News

फर्रुखाबाद में लाइनमैन की करंट लगने से मौत:  विद्युत पोल पर चढ़ते समय हुआ हादसा, 19 मार्च को हुई थी शादी – Farrukhabad News

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक लाइनमैन की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। मृतक लाइनमैन की पहचान फतेहपुर राव साहब निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह गांव जीरा गौर में बिजली संबंधी कार्य कर रहे थे। बताया गया कि विद्युत खंभे पर चढ़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सुशील अपने परिवार में सबसे बड़े थे और उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुशील की शादी इसी साल 19 मार्च को कन्नौज जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी संतोषी के साथ हुई थी। उनकी असामयिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुशील की मौत के बाद उनकी नवविवाहित पत्नी संतोषी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *