मुख्य बातें

फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से महिला की मौत: पलामू में परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम, विधायक ने की कार्रवाई की मांग – Palamu News

फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से महिला की मौत:  पलामू में परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम, विधायक ने की कार्रवाई की मांग – Palamu News


पलामू में एक बिना रजिस्टर्ड हॉस्पिटल में हुई महिला की मौत के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। पांकी थानाक्षेत्र के थाना रोड स्थित सोमी सेवा सदन में इलाज के दौरान पूनम देवी की मौत हो गई। मृतका के पति जितेंद्र कुमार भुईयां के अनुसार, एक साल पहले डॉक

.

पलामू में परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम

तब से पूनम की तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार को पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टर झा ने फिर ऑपरेशन किया। उन्होंने एक ट्यूमर निकालने का दावा किया। इसके बाद मरीज का पेट फूल गया और मुंह-नाक से झाग आने लगा। डॉक्टर झा ने मरीज को मेदिनीनगर के एक अन्य हॉस्पिटल भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पांकी-बालूमाथ मेन रोड किया जाम

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने फर्जी हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर की मांग की।

कार्रवाई के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है।

कार्रवाई के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है।

सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रजिस्टर्ड अस्पतालों की सूची जारी कर दी गई है। अवैध हॉस्पिटल सील किए जाएंगे। कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच भेजा गया। डॉक्टर एचएन झा हॉस्पिटल बंद कर फरार हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *