मुख्य बातें

नवादा-गिरिडीह के बीच दौड़ेगी ट्रेन: 130 किमी नई रेल लाइन को हरी झंडी‎, जुड़ेंगे दर्जनों इलाके; व्यापार-यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा – Giridih News

नवादा-गिरिडीह के बीच दौड़ेगी ट्रेन:  130 किमी नई रेल लाइन को हरी झंडी‎, जुड़ेंगे दर्जनों इलाके; व्यापार-यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा – Giridih News

बिहार और झारखंड को जोड़ने‎ वाली बहुप्रतीक्षित नवादा-गिरिडीह ‎नई रेल लाइन परियोजना को ‎लेकर बड़ी प्रगति हुई है। रेलवे ‎‎मंत्रालय ने बिहार के जिन 29 नई ‎रेलवे लाईन के सर्वे को लेकर‎मंजूरी दी है। उसमें इस ‎महत्वाकांक्षी परियोजना को भी‎ शामिल किया गया है

.

रेलवे लाइन‎ के एलाइनमेंट तथा प्रारंभिक ‎इंजीनियरिंग-सह-यातायात ‎सर्वेक्षण को मंजूरी मिली है। इस‎ निर्णय को गिरिडीह जिले के लिए‎ विकास की दिशा में एक ‎महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा ‎है।

प्रस्तावित रेल मार्ग बिहार के ‎नवादा से शुरू होकर झारखंड के‎ कोडरमा जिले के सतगावां होते‎ हुए गिरिडीह जिले के गावां और‎ तिसरी प्रखंड से गुजरते हुए जिला‎ मुख्यालय गिरिडीह तक पहुंचेगा। ‎इस परियोजना के भविष्य में‎ पारसनाथ क्षेत्र से जुड़ने की भी‎‎‎‎‎‎ ‎‎‎‎‎‎‎संभावना जताई जा रही है, जिससे ‎‎धार्मिक पर्यटन और अधिक‎ मजबूत होगा।

करीब 130 ‎‎किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित‎ रेल लाइन के लिए वित्तीय वर्ष ‎‎2026-27 में प्रारंभिक सर्वेक्षण ‎‎कार्य के लिए 2.67 करोड़ रुपए की‎ राशि स्वीकृत की गई है। ‎‎अधिकारियों के अनुसार, ‎‎आवश्यकता पड़ने पर आगे बजट ‎‎में और वृद्धि की जाएगी।

सर्वेक्षण ‎‎कार्य पूरा होने के बाद संबंधित ‎‎एजेंसी द्वारा विस्तृत डिटेल प्रोजेक्ट ‎‎रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की ‎‎जाएगी, जिसे रेलवे मंडल को ‎सौंपा जाएगा।

लाइन बनने से गिरिडीह से गया का होगा सीधा कनेक्ट‎ सर्वे के बाद यदि रेलवे की ओर से इस रेल लाइन के बिछाने का कार्य ‎शुरू किया जाता है, तो गिरिडीह जिला मुख्यालय से लेकर जिले के‎ ग्रामीण इलाकों के लोगों का सीधा संपर्क गया से हो जाएगा।

अभी तक ‎जिले के लोगों को दिल्ली, मुंबई आदि स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए कोडरमा जाना पड़ता है, लेकिन यह प्रस्तावित रेल लाइन एक बेहतर ‎विकल्प के रूप में विकसित होगी। इससे खासकर गावां, तिसरी और ‎देवरी इलाके के लोगों को गया तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।‎ एक तरह से ग्रामीण इलाकों के लोगों के साथ-साथ गिरिडीह शहर के ‎लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।‎

लाइन से ग्रामीण इलाकों को मिलेगी नई लाइफलाइन‎ प्रस्तावित नवादा–गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण के बाद‎ गिरिडीह जिले के ग्रामीण एवं पिछड़े इलाकों को बड़ी राहत मिलने की‎ उम्मीद है। इस रेल लाइन से जिले के गावां, तिसरी और देवरी जैसे दूरस्थ ‎प्रखंड पहली बार सीधे रेल संपर्क से जुड़ जाएंगे, जिससे क्षेत्र की‎ कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा। नई लाइफ लाइन मिलेगी। इस ‎परियोजना के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा ‎काफी आसान हो जाएगी।

इससे न केवल बिहार और झारखंड के बीच ‎यात्रा सुगम होगी, बल्कि समय और लागत दोनों में भी उल्लेखनीय कमी ‎आएगी। रेल संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई‎ गति मिलेगी। छोटे व्यापारियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक‎ पहुंचाने में सुविधा होगी। युवाओं को बेहतर संभावनाएं मिल सकेंगी।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *