मुख्य बातें

बीजापुर में नक्सलियों का 10 किलो IED बरामद: गोरना-मनकेली मार्ग पर सुरक्षा बलों ने किया नष्ट, बिजली के तार से जुड़ा था विस्फोटक – Bijapur News

बीजापुर में नक्सलियों का 10 किलो IED बरामद:  गोरना-मनकेली मार्ग पर सुरक्षा बलों ने किया नष्ट, बिजली के तार से जुड़ा था विस्फोटक – Bijapur News


बीजापुर में सुरक्षा बलों ने गोरना-मनकेली सड़क पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 10 किलोग्राम का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर उसे नष्ट कर दिया।

.

डीआरजी बीजापुर, थाना बीजापुर और बीडीएस टीम डिमाइनिंग ड्यूटी पर तैनात थी। टीम को सड़क पर एक बिजली का तार दिखाई दिया। इसके बाद क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। जांच में एक स्टील के टिफिन बॉक्स में आईईडी मिला।

यह विस्फोटक 70-80 मीटर लंबे बिजली के तार से जुड़ा हुआ था। बीजापुर बीडीएस टीम ने मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नक्सलियों की योजना विफल हो गई। सुरक्षा बलों की सतर्कता से क्षेत्र में आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *