80 साल पुरानी इमारत गिरने से बिजली की तार टूट गए।
कपूरथला जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण आज सुबह एक 80 साल पुरानी इमारत गिर गई। इमारत का मलबा बिजली की तारों पर गिरने से आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुई।
.
मामला शहर के मोहल्ला कासाबां का है। घटना के समय एक महिला नरिंदर कौर इमारत के पास से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि पहले कुछ ईंटें गिरीं और जैसे ही वह आगे बढ़ीं, पूरी इमारत ढह गई। वह बाल-बाल बच गईं।
इमारत गिरने के बाद फैल मलबा।
इमारत गिरने से बिजली के तार टूटे
इमारत खाली पड़ी थी और इसके मालिक गुजरात में रहते हैं। पावर कॉम विभाग के सिटी-2 एसडीओ दविंदर कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम मलबा हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी है।
कपूरथला में कई ऐसी खस्ताहाल इमारतें हैं जो खाली पड़ी हैं। बारिश के मौसम में ये इमारतें बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी इमारतों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
