मुख्य बातें

प्रतापगढ़ पुलिस ने 10 हजार का इनामी पकड़ा: 7 साल से चल रहा था फरार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप – pratapgarh (Rajasthan) News

प्रतापगढ़ पुलिस ने 10 हजार का इनामी पकड़ा:  7 साल से चल रहा था फरार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप – pratapgarh (Rajasthan) News

प्रतापगढ़ पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घनश्याम मीणा (48) को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ढोबर से पकड़ा गया है।

.

घटना 9 नवंबर 2018 की है। आरोपी ने अंबामाता मेले से एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। पीड़िता के परिवार ने 10 दिसंबर 2018 को थाना धमोतर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी की। टीम ने प्रतापगढ़, छोटी सादड़ी और बांसवाड़ा में तलाश की। डूंगरपुर से लेकर गुजरात के हिम्मतनगर, अहमदाबाद और राजकोट तक खोजबीन की गई। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, डीएसपी गजेंद्र सिंह राव और थानाधिकारी धमोतर बीसूलाल शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *