मुख्य बातें

पंजाब में बारिश से तबाही; PHOTOS: लुधियाना में इमारत-पुल का हिस्सा गिरा; जालंधर रेलवे कर्मचारी को करंट लगा, मौत, शोरूमों में पानी भरा, करोड़ों का नुकसान – Jalandhar News

पंजाब में बारिश से तबाही; PHOTOS:  लुधियाना में इमारत-पुल का हिस्सा गिरा; जालंधर रेलवे कर्मचारी को करंट लगा, मौत, शोरूमों में पानी भरा, करोड़ों का नुकसान – Jalandhar News


लुधियाना में दो मंजिला इमारत गिरी और दोमोरिया पुल का हिस्सा ढहा। कई कारें चपेट में आईं। साथ ही जालंधर में ट्रक पलटा और दोमोरिया पुल पूरी तरह से फरा।

पंजाब के 9 जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं और पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट चल रहा है। इसे लेकर पूरे राज्य के जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। बाढ़ की मार झेल रहे जिलों में फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन

.

वहीं, आज यानी सोमवार को सुबह से ही जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा सहित अन्य जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे पूरा शहर पानी में डूबा है। कई पुरानी और जर्जर इमारतें गिर गईं और कई अंडर ब्रिज पूरी तरह से भर चुके हैं। कुछ जगहों पर पानी में फंसे वाहन निकालने का समय तक नहीं मिला।

वहीं, पूरे राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी है। अभी तक लोगों का करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है, क्योंकि बारिश इतनी हुई कि लोगों की दुकानों और बेसमेंटों तक में इतना पानी भर गया कि सारा सामान पानी के ऊपर तैरने लगा।

जालंधर में दुकानों बेसमेंटों में भरा पानी, करोड़ों का नुकसान

जालंधर में बारिश के कारण पॉश एरिया मॉडल टाउन, पीपीआर मार्केट, डिफेंस कॉलोनी, आदर्श नगर सहित अन्य कई एरिया में बने मॉल में पानी भर चुका है। साथ ही साथ कई ऐसे शोरूम जोकि बेसमेंट में बने थे, उनमें भी पूरी तरह से पानी भर चुकी है। इससे लोगों का करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, जालंधर में डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

वहीं, बारिश के कारण जालंधर रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया था, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरषोतम कुमार के रूप में हुई है, जोकि ब्यास पिंड के रहे वाले थे और 23 साल से रेलवे में कार्यरत थे।

लुधियाना में दो मंजिला इमारत गिरी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

लुधियाना में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लुधियाना में बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिसके चलते सभी विभागों के अधिकारी फिल्म में उतारे गए हैं। सड़कों और गलियों में लबालब पानी भर गया है। भारी वर्षा के कारण, सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढ़ने के कारण भट्टियां STP में रिवर्स फ्लो आ रहा है, जिससे यह STP ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है।

शहर के दमोरिया पुल के पास पार्किंग एरिया में दीवार गिरने से करीब 4 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। साथ ही लुधियाना में एक सालों पुरानी इमारत बारिश के कारण ढह गई।

पंजाब में बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें देखें….

1. लुधियाना के बाग वाली गली में 2 मंजिला इमारत गिरी

2. जालंधर में बारिश से बढ़े गढ़े बने, जिसमें फंसा ट्रक रोड पर पलटा

3. लुधियाना में दोमोरिया पुल का हिस्सा गिरा, 4 वाहन चपेट में आए

4. जालंधर के दोमोरिया पुल में भरे पानी में फंसी बस

5. लुधियाना में घरों में भरे पानी को बाल्टियों से निकालते हुए लोग

6. जालंधर रेलवे स्टेशन के पास दोमोरिया पुल पूरी तरह से भरा

7. जालंधर मॉडल टाउन के मशहूर द अंडरग्राउंड स्टोर पानी में डूबा

8. जालंधर में पार्कों तक में पानी फर चुका

9. जालंधर बस स्टैंड के अंदर भरा पानी

10. लुधियाना के न्यू दीप नगर में घर के अंदर भरा पानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *