मुख्य बातें

अमृतसर में बारिश से छत गिरी: 12 साल की बच्ची की मौत, परिजन घायल, गांव वालों ने पहुंचाया अस्पताल, MLA मिलने पहुंचे – Amritsar News

अमृतसर में बारिश से छत गिरी:  12 साल की बच्ची की मौत, परिजन घायल, गांव वालों ने पहुंचाया अस्पताल, MLA मिलने पहुंचे – Amritsar News


अमृतसर जिले के हल्का बाबा बकाला के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला में सोमवार को भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ। गांव निवासी राजविंदर सिंह के घर की कच्ची छत अचानक ढह गई, जिससे मलबे में दबकर उनकी 12 साल की बेटी की मौत हो गई।

.

हादसे में अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सब-डिविजनल अस्पताल, बाबा बकाला साहिब में भर्ती करवाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिवार को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बाबा बकाला साहिब के विधायक दलबीर सिंह टौंग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

विधायक ने कहा कि बच्ची की मौत का गहरा सदमा कभी पूरा नहीं हो सकता, लेकिन प्रशासन और सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

बच्ची के शव के पास विलाप करते हुए परिजन।

नदियों के करीब ना जाने का आदेश विधायक टौंग ने इलाके के लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। वे लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सतर्क रहें और निचले क्षेत्रों में व नदियों के करीब बिल्कुल न जाएं। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन सरकार इसकी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाढ़ और बारिश से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *