मुख्य बातें

झांसी में बुजुर्ग के सिर पर से निकल गया ट्रक: नाती की पढ़ाई के लिए अपना घर छोड़कर झांसी में रहने थे खेमराज – Jhansi News

झांसी में बुजुर्ग के सिर पर से निकल गया ट्रक:  नाती की पढ़ाई के लिए अपना घर छोड़कर झांसी में रहने थे खेमराज – Jhansi News

झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यहां राहगीरों ने शोर मचाया और ट्रक नंबर NL 01 AE 3043 को पीछा कर 1 किलोमीटर आगे जाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची

.

जिला जालौन के मढ़ौरा के रहने वाले 65 साल के हेमराज पुत्र गोकुल अपनी पत्नी कलावती और 14 साल के नाती आकाश के साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी में रहते हैं। खेमराज के दामाद राम सिंह ने बताया कि ससुर को नाती हेमराज के भविष्य की चिंता थी। ऐसे में वह नाती और अपनी पत्नी को लेकर 7 साल पहले झांसी आ गए थे। यहीं, उन्होंने राजीकीय इंटर कॉलेज में नाती का एडमिशन करा दिया था। राम सिंह ने बताया कि मंगलवार को उरई में एक रिश्तेदार से मिलने के लिए उनके ससुर बाइक से जा रहे थे। जब मुस्तरा स्टेशन के नजदीक सनफ्रांन सिटी पहुंचे तो यहां चौराहा पार करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह ट्रक के दो पहियों के नीचे आ गए। यह देख वहां रोड किनारे दुकान चलाने वालों ने शोर मचाया और राहगीरों की मदद से ट्रक को एक किलोमीटर आगे जाकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस और डायल 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुला लिया। लेकिन खेमराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यहां बाइक नंबर से पुलिस ने खेमराज के परिवार से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *