मुख्य बातें

5 बच्चों की मां ने भाई से की शादी: खगड़िया का है मामला,  6 महीने पहले हुई थी पति की मौत – Khagaria News

5 बच्चों की मां ने भाई से की शादी:  खगड़िया का है मामला,  6 महीने पहले हुई थी पति की मौत – Khagaria News

बिहार के खगड़िया जिले में एक विधवा महिला द्वारा अपने राखी के रिश्ते के भाई से शादी करने का मामला सामने आया है। सतीश नगर की रहने वाली कल्पना देवी ने अपने पड़ोसी कुंदन कुमार से मंदिर में शादी कर ली।

.

कल्पना के पति मिथलेश कुमार की छह महीने पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मिथलेश मोबाइल टावर कंपनी में काम करते थे। पति की मृत्यु के बाद कल्पना अपने पांच बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थीं।

कल्पना अपने पड़ोसी कुंदन कुमार को भाई मानती थीं। वह उनसे घरेलू कामों में मदद भी लेती थीं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया।

मृतक मिथलेश के बड़े भाई अमरेश कुमार ने कहा कि अब उनका कल्पना से कोई रिश्ता नहीं है। वह खुद चार भतीजियों और एक भतीजे का पालन-पोषण करेंगे। ग्राम कचहरी में कल्पना ने जनप्रतिनिधियों के सामने दूसरी शादी स्वीकार की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *