मुख्य बातें

किन्नौर में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, 4 घायल: चट्टानें गिरने से 7 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, रास्ते बंद; सेना मदद में जुटी – Kinnaur News

किन्नौर में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, 4 घायल:  चट्टानें गिरने से 7 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, रास्ते बंद; सेना मदद में जुटी – Kinnaur News


वांगतू के पास गाड़ियों पर पत्थर गिरे।

किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से लैंडस्लाइड हुई है, जिससे 4 लोग घायल हो गया। जिले की मुख्य लाइफलाइन राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 कई स्थानों पर बंद है। निगुलसरी और नाथपा के पास पिछले चार दिनों से सड़क अवरुद्ध है।

.

मंगलवार रात को वांगतू के पास पहाड़ी से भारी चट्टानें गिरीं। इससे सड़क किनारे खड़ी 7 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसमें एक तेल का टैंकर और तीन ट्रक शामिल है। ये गाड़ियां नाथपा स्लाइड पॉइंट बंद होने के कारण वहां रुकी हुई थीं। सोमवार को भी इसी स्थान पर चट्टानें गिरने से पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई थीं।

नाथपा के पास खड़े ट्रकों को के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए।

लैंडस्लाइड के कारण रास्तों पर बड़े-बड़े पत्थर आकर गिर गए।

लैंडस्लाइड के कारण रास्तों पर बड़े-बड़े पत्थर आकर गिर गए।

रास्त खोलने के लिए सेना की मदद ली जा रही डेड सुंगरा के पास भी NH-5 बंद है। करछम से छितकुल को जोड़ने वाली सड़क बोनिग्सरिंग के पास अवरुद्ध है। मलिंग मार्ग (NH-505) भी बंद है। सड़कों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। निगुलसरी में मार्ग बहाली के लिए भारतीय सेना की मदद ली जा रही है।

प्रशासन ने निचार उपमंडल के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को 3 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इसमें स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कॉलेज और आईटीआई शामिल हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *