मुख्य बातें

नारायण पंड्या संगठन महासचिव, दशरथ ननोमा कोषाध्यक्ष बने: साढ़े पांच महीने बाद जिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, 15 महासचिव बनाए – Dungarpur News

नारायण पंड्या संगठन महासचिव, दशरथ ननोमा कोषाध्यक्ष बने:  साढ़े पांच महीने बाद जिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, 15 महासचिव बनाए – Dungarpur News

डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष की घोषणा के लगभग साढ़े पांच महीने बाद नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा को नवंबर 2025 में जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब उनकी नई टीम की घोषणा के साथ ही पार्टी संगठन में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद यह कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें नारायण पंड्या को संगठन महासचिव और दशरथलाल ननोमा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव और 20 सचिव नियुक्त किए गए हैं। 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए
उपाध्यक्ष पद पर करण सिंह चौहान, बंशीलाल साद, जाहिद मलिक, चुन्नीलाल डामोर, मनोज पाटीदार, हीरालाल कलाल, बसंती बगड़िया, आशा ढिंढोर, भंवरलाल जैन और कपिल देव भट्ट को नियुक्त किया गया है। 15 म​हासचिव बनाए
महासचिव पद पर नारायण लाल भरादा, गौतम लाल पाटीदार (ज्ञानपुर), मुस्ताक अहमद, आशुमाला पंचाल, सुभाष चंद्र फलोत, सरोज जोहियाला, गौतम लाल पाण्ड्या, रोहित पाटीदार, रमेश आशावत, गंगाधर प्रकोट, सलमा बानो, मीनाक्षी परमार, शंकरलाल गरासिया, केवलराम कोटेड़ और विनोद कुमार यादव को जिम्मेदारी दी गई है। 20 सचिव बनाए
सचिव पद पर महेंद्र भगोरा, गणेशलाल रोत, बदामीलाल पाटीदार, हरीश अहारी, राजेश कुमार पाटीदार, राहुल अहारी, मस्तुक मलिक, गजेंद्र सिंह, मोतीलाल रोत, महेंद्र पाटीदार, अम्बालाल परमार, गटुलाल रोत, संतोष गलालिया, भरत शाह, लक्ष्मीचंद यादव, प्रवीण पाटीदार, महेश पाटीदार, गौतमलाल पाटीदार, महेंद्र कुमार और भरतलाल डामोर शामिल हैं। 2 प्रवक्ता बनाए गए
इसके अलावा सुखदेव यादव और राकेश बामनिया को प्रवक्ता बनाया गया है। दीपक कुमार जैन और अजय मनात को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *