मुख्य बातें

किन्नौर में पेजर खड्ड में फिर बाढ़: लिप्पा गांव में घरों और पुल को खतरा, सेब के बगीचों को नुकसान – Kinnaur News

किन्नौर में पेजर खड्ड में फिर बाढ़:  लिप्पा गांव में घरों और पुल को खतरा, सेब के बगीचों को नुकसान – Kinnaur News

पेजर खड्ड में फिर से पानी का बहाव तेज हुआ।

किन्नौर जिले के लिप्पा गांव में पेजर खड्ड में अचानक आई बाढ़ से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। खड्ड के दोनों किनारों पर स्थित मकानों और पुल पर खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय निवासी जयपाल नेगी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पेजर खड्ड का जलस्तर

.

आज सुबह अचानक बाढ़ आने के बाद पानी ने अपना रास्ता बदल लिया। अब पानी का प्रवाह लिप्पा बस स्टैंड के पास तेती खड्ड की ओर हो गया है। इससे बस स्टैंड के आसपास के घरों को खतरा पैदा हो गया है।बाढ़ से ग्रामीणों के सेब के बगीचों को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी खड्ड में आई बाढ़ से उनके सेब के बगीचों को नुकसान हुआ था। बाढ़ का रास्ता बदलने से अब ग्रामीणों को अपने घरों और पुल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। इससे पहले जिले में कई जगह लैंडस्लाइड हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *