रिंग बांधों के मजबूती के कार्य में जुटे श्रमिक।
फतेहाबाद जिले के जाखल मंडी में घग्गर नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, गुहला चीका हेड पर पिछले 24 घंटों में 1600 क्यूसिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह जलस्तर अब 50 हजार क्यूसिक के करीब पहुंच गया है। चांदपुरा साइफन पर भी 3
.
कार्य में जुटे मनरेगा मजदूर
जाखल क्षेत्र और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए रंगोई और घग्गर नदी के रिंग बांधों को मजबूत किया जा रहा है। इस कार्य में जाखल गांव, कासिमपुर, तलवाड़ा, कुदनी, साधनवास, चूहड़पुर, म्योंद खुर्द, दीवाना, शकरपुरा, रत्ताथेह, करंडी, पूर्णमाजरा, धारसूल और हिम्मतपुरा शामिल हैं। बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर इस काम में लगे हैं।
एसडीएम रख रहे निगरानी
टोहाना एसडीएम आकाश शर्मा स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जहां पानी का दबाव अधिक है, वहां अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
