सर्किट हाउस में ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी।
रोहतक के सर्किट हाउस में शनिवार को ग्राम सचिवों की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में पांचों खंड कार्यालयो में कार्यरत सचिवों ने हिस्सा लिया। जिसमें ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में पदाधिकारियों को
.
बैठक की अध्यक्षता नरेश कुमार ने की। चुनाव में अमित दलाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। धर्मेंद्र व मानसी को उप प्रधान, महेश को कोषाध्यक्ष, कुलदीप ग्रेवाल को सचिव, कैलाश चंद्र को प्रवक्ता और प्रवीण सहरावत को सह सचिव चुना गया।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधान अमित दलाल ने कहा कि जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। कहा कि ग्राम सचिवों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने और उनका समाधान कराने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
