हरियाणा के नूंह जिला के पुन्हाना शहर के नामचीन डॉक्टर की निर्मम हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या को अंजाम उसी के साथी पूर्व पार्षद ने दिया है, जिसने सबूत मिटाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर शव को हरिद्वार ले जाकर गंगा नदी में ब
.
पैसों के लेनदेन में की हत्या
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर विनोद गोयल उम्र 60 वर्ष पुन्हाना शहर में एक गोयल नर्सिंग होम के नाम से अस्पताल चलाते थे उनके सामने ही राजस्थानी बर्तन भंडार के नाम से एक बर्तन की दूकान है,जिसे पूर्व पार्षद दीपक राजस्थानी चलाता है, बताया जा रहा की दोनों में करीब 15 साल से गहरी दोस्ती थी, दोनों साथ में अक्सर देखे जाते थे, लेकिन अब दीपक ने पेसो के विवाद में डॉक्टर विनोद की पहले गला दबाकर हत्या की उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को हरिद्वार ले जाकर गंगा नदी में बहा दिया।
