मुख्य बातें

हनुमान ध्वज के ऊपर मुस्लिम ध्वज लगाकर बनाई REEL, तनाव: सोशल मीडिया में पोस्ट किया VIDEO तो भड़का आक्रोश, गांव में पुलिस-प्रशासन की टीम तैनात – Balrampur (Ramanujganj) News

हनुमान ध्वज के ऊपर मुस्लिम ध्वज लगाकर बनाई REEL, तनाव:  सोशल मीडिया में पोस्ट किया VIDEO तो भड़का आक्रोश, गांव में पुलिस-प्रशासन की टीम तैनात – Balrampur (Ramanujganj) News


बलरामपुर जिले के विरेंद्रनगर गांव में युवकों ने गणेश पंडाल के पास सार्वजनिक पानी टंकी के ऊपर लगे हनुमान ध्वज के ऊपर मुस्लिम समुदाय का ध्वज फहरा दिया। युवकों ने इसकी रील बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद गांव में तनाव की स्

.

मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है। ग्राम विरेंद्रनगर में सार्वजनिक सोलर पानी टंकी के बगल में गणेश पंडाल लगाया गया है। सोलर पानी टंकी में युवकों ने हनुमान जी की ध्वजा फहराई थी। 4 सितंबर को कुछ युवकों ने टंकी के ऊपर चढ़कर हनुमान जी की ध्वजा के ऊपर मुस्लिम समुदाय का ध्वज फहरा दिया और रील बना इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दिया।

पुलिस एवं प्रशासन ने आयोजित की गांव में बैठक

वीडियो देख भड़के लोग, पहुंचे अधिकारी

शनिवार को युवकों का वीडियो गांव में वायरल हुआ तो तनाव की स्थिति बन गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विवाद के बाद विवादित ध्वज को उतार दिया गया है।

SDOP रामानुजगंज बाजीलाल सिंह, रामानुजगंज तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। हिंदु समुदाय के लोगों ने हनुमान ध्वज के ऊपर मुस्लिम ध्वज फहराने वाले युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसे धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया। बैठक में दोनों पक्षों को समझाइश दी गई।

बैठक के बाद भी पुलिस बल गांव में तैनात

बैठक के बाद भी पुलिस बल गांव में तैनात

गांव में पुलिस बल तैनात, संदिग्ध हिरासत में

बलरामपुर SP वैभव बैंकर ने कहा कि गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। SP ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात है। त्रिकुंडा थाना प्रभारी व्यास नारायण के साथ ही रामानुजगंज तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में डटी हुई है। फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल का कैंप गांव में तैैनात रखा गया है।

…………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

भगवान राम-हनुमान की मूर्ति पर पैर रखा, थप्पड़ मारे VIDEO:कांकेर में युवकों ने की अभद्रता, अश्लील फोटो खिंचवाई; हंसते रहे, नशे में थे सभी

कांकेर में युवकों ने भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों से की अभद्रता।

कांकेर में युवकों ने भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों से की अभद्रता।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों से युवकों ने अभद्रता की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो नथिया नवागांव स्थित श्री राम वाटिका का बताया जा रहा है। आरोपी युवक नशे में मूर्तियों पर चढ़ते, थप्पड़ मारते और अश्लील तरीके से फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *