मुख्य बातें

बीकानेर में फिलहाल बारिश की संभावना कम: अब बारह सितम्बर तक बीकानेर में बारिश की संभावना कम, संभाग में सामान्य रहेगा मौसम – Bikaner News

बीकानेर में फिलहाल बारिश की संभावना कम:  अब बारह सितम्बर तक बीकानेर में बारिश की संभावना कम, संभाग में सामान्य रहेगा मौसम – Bikaner News

आने वाले कुछ दिनों तक बीकानेर जिले में बारिश की ज्यादा उम्मीद नहीं है। हालांकि बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में अगले कुछ दिन में बीकानेर में मौसम पूरी तरह शुष्क होने की उम्म

.

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 9 सितंबर को जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं शेष क्षेत्रों के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी आएगी। केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। बीकानेर संभाग में नौ से बारह सितम्बर के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को जालौर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई थी।

बीकानेर में आठ सितम्बर से बारह सितम्बर तक बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि मानसून के अंतिम दौर में बीकानेर में बहुत कम बारिश हो सकती है। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में बारिश का ठहराव होने से आम आदमी को राहत मिल सकती है। दरअसल, इस क्षेत्र में बारिश ज्यादा होने से नुकसान हुआ है। हनुमानगढ़ के कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *