मुख्य बातें

कासिमपुर में चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवरात, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद – Hardoi News

कासिमपुर में चोरी का खुलासा:  दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवरात, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद – Hardoi News


फैजी खान | हरदोई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कासिमपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के आभूषण, नगदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना 8 सितंबर 2025 की है। ग्राम बेहसार निवासी सतीश चन्द्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर से बक्से में रखे नगदी और आभूषण चोरी हो गए थे।

जांच में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। पहला आरोपी रविशंकर है, जो ग्राम बेहसार का रहने वाला है। दूसरा आरोपी सूरज कुमार भारती है, जो ग्राम कटरा गौसगंज का निवासी है। आरोपियों से एक पीली धातु की चैन, दो पीली धातु की अंगूठियां और 11,900 रुपये नगद बरामद हुए हैं। चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।

गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव और चन्द्र प्रकाश दुबे के नेतृत्व में टीम शामिल थी। टीम में कांस्टेबल सिकन्दर, प्रदीप यादव, अंशुल कुमार, अमित कुमार पाल और दिलीप कुमार थे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *