मुख्य बातें

सोनीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबा स्टूडेंट: क्रिकेट में पीजी डिप्लोमा कर रहा था; स्विमिंग पूल की सुरक्षा जांच शुरू – Sonipat News

सोनीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबा स्टूडेंट:  क्रिकेट में पीजी डिप्लोमा कर रहा था; स्विमिंग पूल की सुरक्षा जांच शुरू – Sonipat News

सोनीपत की राई स्थित हरियाणा खेल यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। वह यूनिवर्सिटी में क्रिकेट के पीजी डिप्लोमा फाइनल ईयर का छात्र था। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूल हाल ही में दोबारा शुरू किया गया था और अब सुरक्षा व्यवस्था तथा लापरवाही को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। रात साढ़े आठ बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, निशांत गौतम पलवल का रहने वाला था और यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहता था। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वह स्विमिंग पूल में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना यूनिवर्सिटी प्रबंधन तक काफी देर बाद पहुंची, जिसके चलते समय पर राहत कार्य नहीं हो सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना के बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ और अन्य छात्रों की मदद से निशांत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही छात्रों और यूनिवर्सिटी स्टाफ में शोक का माहौल बन गया। मंगलवार से ही शुरू हुआ था स्विमिंग पूल सूत्रों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी का स्विमिंग पूल मंगलवार से ही दोबारा शुरू किया गया था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि पूल संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कितना पालन किया गया। यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि हादसे के समय पूल पर लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं। खेल मंत्री से रिश्तेदारी की चर्चा सूत्रों के अनुसार, मृतक निशांत गौतम हरियाणा के खेल मंत्री के ममेरे भाई बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस मामले में अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कहीं सुरक्षा में लापरवाही तो नहीं बरती गई। पुलिस पूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की मौजूदगी और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों और अभिभावकों के बीच भी नाराजगी देखी जा रही है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *