मुख्य बातें

कुल्लू में एक परिवार के 8 लोग मलबे में दबे: एक की मौत, 2 बच्चों समेत 4 अभी लापता; 3 घायल निरमंड अस्पताल में भर्ती – Anni News

कुल्लू में एक परिवार के 8 लोग मलबे में दबे:  एक की मौत, 2 बच्चों समेत 4 अभी लापता; 3 घायल निरमंड अस्पताल में भर्ती – Anni News


कुल्लू के आनी में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त मकान।

हिमाचल के कुल्लू के निरमंड की घाटू पंचायत के शमानी गांव में बीती रात में पहाड़ी से लैंडस्लाइड में एक मकान गिर गया। इसमें 5 व 7 साल साल के दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 3 को सुरक्षित रेस्क्यू कि

.

सूचना के अनुसार, यह घटना बीती रात करीब ढाई बजे की है। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर पर सो रहे थे। अचानक पहाड़ी से मलबा आने के बाद सभी इसमें दब गए। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पंचायत प्रधान भोगा राम ने बताया, परिवार के तीन सदस्य को सुबह 6 बजे तक मलबे से निकाला जा चुका था। इस हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीक के निरमंड अस्पताल ले जाया गया है।

कुल्लू के आनी में लैंडस्लाइड के बाद घर गिरने से एक परिवार के आठ लोग मलबे में दबे

सर्च ऑपरेशन को मौके पर भेजी टीम: SDM

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि 4 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने पुलिस, प्रशासन, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

इस हादसे में रेवती देवी पत्नी शिव राम की मौत हो गई, जबकि चुन्नी लाल, अंजना पत्नी चुन्नी लाल, भूपेश (5 साल) और जागृति (7) अभी लापता है। वहीं घर के मुखिया शिव राम, धर्मदास और कला देवी घायल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *