गावां थाना क्षेत्र के नीमाडीह में दो महिलाओं की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर से करीब चार किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं करमा पर्व के पारन यानी गुरुवार से लापता थीं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही प
.
मृतकों की पहचान सोनी देवी (उम्र23 वर्ष, पति धर्मेंद्र यादव, निवासी संबलपुर, थाना सतगावां, मायके नीमाडीह गावां) और रिंकू देवी (उम्र 31 पति संतोष रविदास,निवासी नीमाडीह) के रूप में हुई है। रिंकू देवी के सात छोटे-छोटे बच्चे हैं, जबकि सोनी देवी की एक पुत्री है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग
प्रेम प्रसंग में की गई है हत्या
जानकारी के मुताबिक सोनी देवी का गावां के खरसान निवासी श्रीकांत चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो साल पहले इस मामले में पंचायती भी हुई थी, जिसमें श्रीकांत ने 1 लाख 70 हजार रुपए जुर्माना भी भरा था। इसके बावजूद दोनों के बीच पुनः संपर्क शुरू हो गया था।
मृतका की मां मानो देवी ने बताया कि बीते गुरुवार को उनकी बेटी सोनी देवी और पड़ोस की रिंकू देवी जंगल में पत्ता तोड़ने गई थीं। इसी दौरान श्रीकांत ने उन्हें अलग-अलग बुलाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि करमा पर्व से दो दिन पहले श्रीकांत सोनी देवी के घर पहुंचा था।

सोनी देवी का गावां के खरसान निवासी श्रीकांत चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उसने धमकी दी थी कि यदि उनकी बेटी ने उससे बातचीत बंद की तो वह उसे जान से मार देगा। बता दें कि सोनी देवी की दो शादी हुई थी। पहली शादी गावां की बादीडीह पंचायत के पंडरिया में हुई थी। दूसरी शादी सतगावां कोडरमा के समलडीह गांव में हुई थी।
कॉल डिटेल से खुला हत्या का राज
पूरे मामले का खुलासा कॉल डिटेल के आधार पर हुआ। सोमवार को सोनी देवी की मां ने गावां थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराते हुए खरसान निवासी श्रीकांत चौधरी पर हत्या की आशंका जाहिर की। साथ ही उन्होंने पुलिस को सोनी का मोबाइल फोन देकर जांच की मांग की।
पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने श्रीकांत के निशानदेही पर महिला के घर से 4 किलोमीटर दूर स्थित जंगल में गोलगो पहाड़ी से उसका शव बरामद किया।

जंगल से देर रात दोनों की बॉडी निकाली गई।
वहीं दूसरी महिला रिंकू देवी का शव उसी जंगल में 50 मीटर दूर बरामद हुआ। श्रीकांत ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकार की है। कहा कि जंगल में पहले एक को अकेले में ले जाकर गला घोंटा, इसके थोड़ी देर बाद दूसरी को गला घोंटकर मार दिया।
प्रथम दृष्टया हत्या लग रहा मामला
इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
