टोहाना में आपस में टकराई कारें।
फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर के हिसार रोड पर विधायक परमवीर सिंह के निवास के पास आज दो कारों और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक रघुवीर सिंह और कार सवार तनु को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्त
.
जानकारी के अनुसार, नरवाना के धमतान निवासी रघुवीर सिंह मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी उनकी टक्कर एक कार से हो गई। यह कार राजस्थान के झुंझुनू से आ रहे आर्मी कर्मचारी मुकेश राव चला रहे थे, जो लुधियाना जा रहे थे। टक्कर के बाद, मुकेश राव ने अपनी गाड़ी से सामने से आ रही एक बोलेनो को भी टक्कर मार दी।
बोलेनो को धमतान निवासी 40 वर्षीय जसवीर चला रहा था, जिसमें महेंद्र सिंह की पत्नी 42 वर्षीय सोनिया, महेंद्र का 5 साल का बेटा विराज और 18 वर्षीय तनु भी सवार थे। इस दुर्घटना में केवल तनु को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक रघुवीर को अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शहर थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
