मुख्य बातें

बाढ़ में बहे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद: नदी में बाइक धोते समय बह गए थे दो लोग, मोटरसाइकिल बचाने में गई जान – Chatra News

बाढ़ में बहे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद:  नदी में बाइक धोते समय बह गए थे दो लोग, मोटरसाइकिल बचाने में गई जान – Chatra News


चतरा में रविवार शाम खधैया नदी में आई अचानक बाढ़ में बहे युवकों में से एक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। जबकि दूसरा युवक बेहोशी हालत में घटना वाली शाम ही मिल गया था। दोनों ही आपस में जीजा-साला थे।

.

घटना टंडवा थाना क्षेत्र की खधैया नदी में हुई थी। नदी में बाइक धोते समय बहे संजू दास का शव तीन दिन बाद बरामद किया गया। घटना उस समय हुई, जब वो अपने साले के साथ नदी में बाइक धो रहा था।

अचानक नदी में पानी का स्तर बढ़ गया। तेज बहाव में बाइक बहने लगी और उसे बचाने में दोनों बह गए। हालांकि चांदो दास को सुरक्षित बचा लिया गया था।

संजू का शव घटना से तीन किलोमीटर दूर खैल्हा नदी में मिला।

मृतक की पहचान बालूमाथ निवासी 42 ‎‎वर्षीय संजू दास के रूप में की गई है। संजू अपने ससुराल खधैया ‎आया हुआ था। रविवार शाम को अपने‎ साले चांदो दास के साथ गांव स्थित खधैया ‎‎नदी में बने पुल के नीचे दोनों मोटर‎साइकिल धोने गए थे।

गाड़ी धोने के दौरान ‎‎सूखी नदी में अचानक बाढ़ आ गई, दोनों ‎कुछ समझ पाते इससे पहले ही नदी की धार तेज हो गई और बाइक बहने लगी।

शव के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़।

शव के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़।

बाइक को बचाने में दोनों जीजा साला बह गए। ‎दोनों की बहने की सूचना मिलते ही लोग‎ नदी पहुंचे। खोज बीन के दौरान घटनास्थल से लगभग दो‎ सौ मीटर दूर चांदो दास नदी किनारे बेहोशी‎ के हालत में पाया गया।

इधर, तीन दिन की खोजबीन के बाद मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर खैल्हा नदी में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान लापता युवक संजू दास के रूप में हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *