मुख्य बातें

मंडी में धर्मपुर MLA आधी रात से अनशन पर: जालंधर-मंडी हाईवे निर्माण में लापरवाही; बोले- अधिकारियों पर कार्रवाई करें सरकार – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में धर्मपुर MLA आधी रात से अनशन पर:  जालंधर-मंडी हाईवे निर्माण में लापरवाही; बोले- अधिकारियों पर कार्रवाई करें सरकार – Mandi (Himachal Pradesh) News


हिमाचल में अनशन पर बैठे कांग्रेस विधायक और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय निवासी।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने जालंधर-मंडी नेशनल हाईवे 003 के निर्माण में अनियमितताओं के खिलाफ अनशन शुरू किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्माण कंपनी और सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी लापरवा

.

विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने सोमवार दोपहर पाडछू पुल का निरीक्षण किया और पाया कि पुल की स्थिति बहुत खराब है, जिससे वहां से कोई वाहन नहीं गुजर पा रहा है। जब उन्होंने अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अवाहदेवी चौक पर धरना शुरू कर दिया और महात्मा गांधी के सत्याग्रह की लड़ाई शुरू करने की बात कही।

मंडी में अनशन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधाये।

विधायक बोले- अधिकारियों को हटाएं

विधायक का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार हस्तक्षेप नहीं करती और दोषी अधिकारियों को नहीं हटाया जाता, तब तक वे धरना जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कंपनी की गलत कंटिग के कारण अधिकतर मकानों में दरारें आ गई हैं और कंपनी द्वारा लगाए गए अधिकतर डंगे धराशाही हो गए हैं।

रोड को लेकर ये हैं आरोप…

  • निर्माण कंपनी की लापरवाही: विधायक ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा कछुए की धीमी गति से काम किया जा रहा है और नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।
  • अधिकारियों की मनमानी: विधायक ने आरोप लगाया है कि अधिकारी मनमानी पर अड़े हुए हैं और जनता की समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं।

विधायक ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे धरना जारी रखेंगे और जनता के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *