मुख्य बातें

सोनीपत क्राइम ब्रांच ने 3 अवैध हथियार तस्करों को पकड़ा: 5 पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस बरामद; बडी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग थी – Sonipat News

सोनीपत क्राइम ब्रांच ने 3 अवैध हथियार तस्करों को पकड़ा:  5 पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस बरामद; बडी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग थी – Sonipat News


अवैध हथियारों के साथ पकडे गए तीन आरोपी

सोनीपत पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पांच अवैध पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बर

.

मौके पर पकड़े गए 5 हथियार और 5 जिंदा कारतूस

सोनीपत में पकड़ी गई अवैध हथियारों की खेप ​पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार लेकर सोनीपत आ रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, क्राइम ब्रांच सिया यूनिट-2 की टीम ने रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान एक संदिग्ध वेन्यू कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें पांच पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों युवकों को धर दबोचा।

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परविंदर (करनाल निवासी), वरदान और हिमांशु (दोनों पानीपत निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि परविंदर का पहले से ही एक आपराधिक रिकॉर्ड है, जबकि वरदान और हिमांशु का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

एसीपी राजपाल जानकारी देते हुए

एसीपी राजपाल जानकारी देते हुए

पुलिस कर रही जांच एसीपी राजपाल ने जानकारी देते हुए कहा है कि ​पुलिस को संदेह है कि आरोपी इन अवैध हथियारों का उपयोग किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगाया जा सके। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे जांच को और आगे बढ़ाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *