भागलपुर में झारखंड से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बायपास थाना के पूर्व निजी ड्राइवर दीपक कुमार और उसकी सहयोगी रजनी कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामला शहर के वास्तु विहार कॉलोनी का है।
.
पुलिस ने छापेमारी कर दो लड़कियों और दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लड़कों की पहचान मिरजानहाट के अमन और सुशांत के तौर पर हुई है। वहीं 6 लड़के मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
पुलिस ने बताया, ‘फ्लैट के अंदर शराब की बोतलें पड़ी थी। मौके से कंडोम और दवाइयों का रैपर भी बरामद किया गया है।’
मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
मौके से 2 लड़कों की गिरफ्तारी
रविवार रात शोर के बीच एक शख्स ने डायल 112 को वास्तु विहार के एक फ्लैट में चल रही डांस पार्टी की सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो दो लड़कियां लाउड म्यूजिक के बीच न्यूड डांस कर रही थीं। जबकि फ्लैट में मौजूद 8 लड़के इस तमाशे का लुत्फ उठा रहे थे।
सभी हाथ में शराब की ग्लास लेकर बैठे हुए थे। पुलिस ने डांस कर रही दोनों लड़कियों और डांस देख रहे दो लड़कों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। फरार 6 लड़कों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
पार्टी में डांस करने बुलाया था
शुरुआती पूछताछ में लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि भागलपुर के ही रहने वाले दीपक नाम के युवक ने उन्हें झारखंड से बुलाया था। दीपक ने हम लोगों को कहा था कि एक बर्थडे पार्टी में जाना है और डांस करना है। दीपक ने हम लोगों को डांस के लिए भेजा था।
शुरुआत में हम लोग डांस ही कर रहे थे। सोशल मीडिया पर मेरा प्रोफाइल है, आप लोग सर्च करके देख सकते हैं, हम लोग शादी, ब्याह, पार्टी में डांस करते हैं। शुरुआत में कुछ देर तक डांस चलने के बाद लड़के नशा करने लगे। फिर इन्होंने सर्विस की डिमांड शुरू कर दी। हालांकि हमने कहा कि नहीं हम लोग ऐसा नहीं कर सकते। इसके बाद लड़कों ने हम दोनों को धमकाया कि अगर सर्विस नहीं दोगी, तो जान से मार देंगे। हम लोगों को ये सब कुछ मजबूरी में करना पड़ा।

बाईपास थाना के SHO के मकान से कुछ दूरी पर चल रहा था सबकुछ
बताया जा रहा है कि वास्तु विहार के जिस फ्लैट में बर्थडे पार्टी की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था, उस फ्लैट से कुछ ही दूरी पर वास्तु विहार टाउनशिप में ही बाईपास थाना के SHO प्रभात कुमार शर्मा भी किराए के फ्लैट में रहते हैं। हालांकि, उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।

आरोप को बताया गलत
वहीं, आरोपी दीपक ने बताया कि मैं 2024 तक बायपास थाना में बतौर निजी चालक काम करता था। अब मैं मछली का बिजनेस करता हूं। बरारी और जीरोमाइल थाने में भी चालक का काम किया है। मेरे ऊपर लगा आरोप गलत है।
