मुख्य बातें

हाईवे पर महिला से लूट का वीडियो: आधा किलोमीटर ऑटो से लटकी,बेकाबू होने पर पलटा,2 बदमाश काबू – Ludhiana News

हाईवे पर महिला से लूट का वीडियो:  आधा किलोमीटर ऑटो से लटकी,बेकाबू होने पर पलटा,2 बदमाश काबू – Ludhiana News

हाईवे पर ऑटो में सवार लुटेरों से खुद को बचाने की कोशिश में महिला मीना।

पंजाब के लुधियाना में हाईवे पर सरेआम एक महिला को ऑटो में सवार तीन बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। महिला के हाथ चुन्नी से बांध कर लुटेरे उसे लूटना चाहते थे लेकिन महिला बदमाशों से भिड़ गई। करीब आधा किलोमीटर तक वह खुद को बचाने के लिए ऑटो के बाहर लटकती रही

.

खुद का बचाव करते हुए ऑटो में लटकी महिला कई बार गिरते गिरते बची। महिला को ऑटो से बाहर लटकता देख अन्य वाहन चालकों ने उसकी मदद की काफी कोशिश भी की लेकिन ऑटो ड्राइवर ऑटो को भगाता रहा। कुछ दूरी पर ऑटो बेकाबू हो गया और पलट गया। एक लुटेरा मौके से फरार हो गया जबकि दो लुटेरों को लोगों ने दबोच लिया।

लुटेरों ने चुन्नी से हाथ बांधने की करी कोशिश

जानकारी देते हुए पीड़ित मीना कुमार ने बताया कि वह ऑटो में बैठी थी तो रास्ते में एक लड़ने ने बाथरूम जाने का बोल ऑटो रुकवा लिया। जैसे ही वह वापस आया तो लुटेरों ने उसे साइड से हटाकर बीच में बैठा लिया। थोड़ा आगे जाने पर जब मीना ने ड्राइवर से कहा कि उसे उतरना है तो लुटेरों ने ऑटो नहीं रोका।

तीनों लुटेरों ने तेजधार हथियार निकाल उसे उसी की चुन्नरी से बांधने की कोशिश की तो वह चलते आटो से लटक कर लोगों से मदद मांगने लगी। ऑटो के पीछे आ रहे एक कार सवार व्यक्ति ने घटना की पूरी वीडियो बनाई। एक अन्य कार ड्राइवर ने ऑटो को रोकने की कोशिश की लेकिन ऑटो में सवार बदमाशों ने कार को टक्कर मारी। इस घटना में दो राहगीरों की कारें क्षतिग्रस्त हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *