मुख्य बातें

दुर्ग में 6 साल की बच्ची से रेप: गणेश पंडाल से बिस्किट का लालच देकर ले गया 51 साल का रिश्तेदार, आरोपी गिरफ्तार – durg-bhilai News

दुर्ग में 6 साल की बच्ची से रेप:  गणेश पंडाल से बिस्किट का लालच देकर ले गया 51 साल का रिश्तेदार, आरोपी गिरफ्तार – durg-bhilai News

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से 51 साल के मुंह बोले बड़े पापा ने रेप किया है। वह बिस्किट खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर को शाम 5:30 बजे बच्ची गणेश पंडाल के पास अपने परिवार के साथ थी। इस दौरान मुंह बोले बड़े पापा ने बिस्किट खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

रात करीब 8:30 बजे मिली बच्ची

आरोपी की पत्नी से पूछताछ की गई, लेकिन उसने बच्ची के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। रात करीब 8:30 बजे आरोपी की पत्नी बच्ची को मंदिर के पास लाई। उसने कहा कि बच्ची भंडारे में मिली है। कुछ समय बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मेडिकल में रेप की पुष्टि

इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने 7 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *