मुख्य बातें

रायपुर में बम फेंकने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार: नाबालिग लड़की-लड़की सहित 6 आरोपी वारदात में थे शामिल, पुलिस ने घेराबंदी कर अरेस्ट किया – Raipur News

रायपुर में बम फेंकने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार:  नाबालिग लड़की-लड़की सहित 6 आरोपी वारदात में थे शामिल, पुलिस ने घेराबंदी कर अरेस्ट किया – Raipur News

रायपुर के कबीर नगर इलाके में घर पर बम (पटाखा) फेंककर दहशत फैलाने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 4 युवक, 1 नाबालिग लड़का और 1 नाबालिग लड़की शामिल हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात भी की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम बताए जा रहे हैं। जानिए पूरा मामला कबीर नगर पुलिस के अनुसार, 24 मई की रात करीब 1 बजे वीर सावरकर नगर निवासी रिंकु तिवारी के घर कुछ युवक पहुंचे। आरोपियों ने घर के बाहर बम जैसे तेज धमाके वाले पटाखे फेंके और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर कबीर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग लड़का और एक नाबालिग लड़की भी वारदात में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया है। अफसरों ने चोरी के नए मामले का खुलासा किया पूछताछ के दौरान मामले में नया खुलासा हुआ। आरोपियों ने माना थाना क्षेत्र के बोरियाकला स्थित एक खिलौने की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। कबीर नगर पुलिस ने सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग लड़के और लड़की को बाल न्यायालय और किशोरी बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *