सुशील सिंह | मऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मऊ में मंडलायुक्त विवेक जी ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत लंबित वादों की समीक्षा की। धारा 24, 67, 38(2), 80 और 116 के अंतर्गत सभी तहसीलों के मामलों पर चर्चा हुई।
जमीन विवादों को लेकर मंडलायुक्त ने राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त कार्रवाई का निर्देश दिया। जनसुनवाई में जमीनी विवादों का मौके पर निपटारा करने को कहा।

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में 26 नए ब्लैक स्पॉट की जानकारी सामने आई। इनमें पीडब्ल्यूडी के 16, एनएचएआई के 9 और यूपीडा का एक स्थान है। एनएचएआई के प्रतिनिधि को ब्लैक स्पॉट की जानकारी न होने पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए।
डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए। अन्य जनपद और प्रदेशों की गाड़ियों को बिना कारण न रोकने को कहा। नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पर जोर दिया।

आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष तैयारियों के निर्देश दिए गए। मूर्ति विसर्जन स्थलों का पहले से निरीक्षण करने को कहा। पीस कमेटी की बैठक कर शासन की मंशा से अवगत कराने के आदेश दिए। आतिशबाजी के भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। अवैध शराब और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट के सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।

