मुख्य बातें

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिखरीं ₹3 लाख की मछलियां: डेढ़ घंटे रोड पर पड़ी रहीं, छटपटाकर दम तोड़ा; VIDEO सामने आया – Bawal News

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिखरीं ₹3 लाख की मछलियां:  डेढ़ घंटे रोड पर पड़ी रहीं, छटपटाकर दम तोड़ा; VIDEO सामने आया – Bawal News


हाईवे पर छटपटाती नजर आईं पेटियों से गिरीं मछलियां।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बुधवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी पलट गई। यह गाड़ी दिल्ली से आई थी और राजस्थान में अलवर जिले के नीमराणा जा रही थी। इसमें विभिन्न प्रजातियों की एक क्विंटल मछलियां लदी हुई थीं।

.

गाड़ी पलटने से सभी मछलियां हाईवे पर बिखर गईं। उन्हें छोड़कर गाड़ी का ड्राइवर भाग गया। हालांकि, जाने से पहले उसने मालिक को सूचना दे दी थी। इस दौरान मछलियां हाईवे पर पड़ी छटपटाती रहीं। बाद में सभी मछलियां मर गईं। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने हैं।

सभी मछलियों को उनका मालिक समेटकर ले गया। जबकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 2 घंटे बाद जाम क्लियर कराया।

रोड पर पड़ी मछलियों के PHOTOS…

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फैली पड़ी मछलियां और बगल से धीरे-धीरे निकलते वाहन।

रोड जाम के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाला और मछलियों के मालिक के आने तक मौके पर मौजूद रही।

रोड जाम के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाला और मछलियों के मालिक के आने तक मौके पर मौजूद रही।

मछलियों को रोड से उठाकर पेटियों में भरते कर्मचारी।

मछलियों को रोड से उठाकर पेटियों में भरते कर्मचारी।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकार घटना घटी…

  • मछलियों की सप्लाई करने जा रहा ड्राइवर: पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह दिल्ली से एक पिकअप गाड़ी मछलियां लादकर अलवर के नीमराना के लिए निकली। इसमें करीब 3 लाख रुपए की मछलियां थीं। गाड़ी दिल्ली-जयपुर हाईवे से होकर जा रही थी। जब गाड़ी सुबह करीब 6 बजे रेवाड़ी में बावल के साबन पुल के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया।
  • ड्राइवर को मामूली चोट आई: गाड़ी पहले डिवाइड से टकराई और उसके बाद बीच रोड पर पलट गई। इससे गाड़ी में पेटियों में रखीं सभी मछलियां रोड पर बिखर गईं। दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोट आई थी। उसने घटना की सूचना मछलियों के मालिक को दी। इसके बाद गाड़ी छोड़कर भाग गया। इस घटना से मौके पर जाम लग गया।
  • पुलिस ने यातायात दुरुस्त कराया: घटना के दौरान डायल-112 की एक टीम गश्त पर थी। टीम ने जैसे ही रोड पर मछलियां पड़ी देखीं, तो सबसे यातायात को सुचारू करवाया। धीरे-धीरे वाहनों को एक साइड से निकलवाया। इसके साथ ही पलटी हुई गाड़ी में खोजबीन कर मछलियों के मालिक से फोन पर बात की।
  • मछलियों को मालिक समेटकर ले गया: पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक मछलियां रोड पर पड़ी रहीं। इतने समय में लगभग सभी मछलियों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मछलियों का मालिक गांव नीमराना से मौके पर पहुंचा। वह अपने साथ कुछ कर्मी लेकर आया था। उन्होंने आधे घंटे में सभी मछलियों को समेटा और पेटियों में भरकर ले गया।
हाईवे पर बिखरी पड़ी मछलियों को उठाने के लिए नीमराणा से लोग पहुंचे हुए थे।

हाईवे पर बिखरी पड़ी मछलियों को उठाने के लिए नीमराणा से लोग पहुंचे हुए थे।

मछलियों का मालिक बोला- पुलिस ने साथ दिया नीमराना गांव से मौके पर पहुंचे मछलियों के मालिक आस मोहम्मद ने बताया कि सारी मछलियां मर गई हैं। पिकअप में रोहू, मांगुर, पंकाज और रूप चंदा प्रजाति की मछलियां भरी हुई थीं। ज्यादातर मछलियां मर गईं और कुछ मछलियां लोग उठा ले गए।

उन्होंने कहा- पुलिस ने हमारा बहुत साथ दिया। मैं जब तक मौके पर पहुंच नहीं गया, पुलिस यहीं तैनात रही। अगर पुलिस न होती तो ये मछलियां भी नहीं मिलतीं। ड्राइवर दिल्ली का ही था। उससे बात करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन बात नहीं हो पा रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *