मुख्य बातें

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नौवें स्थान पर नोएडा: 130 शहर सर्वेक्षण में हुए थे शामिल, 184.2 अंक किए हासिल, रैकिंग तीन अंक गिरी – Noida (Gautambudh Nagar) News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नौवें स्थान पर नोएडा:  130 शहर सर्वेक्षण में हुए थे शामिल, 184.2 अंक किए हासिल, रैकिंग तीन अंक गिरी – Noida (Gautambudh Nagar) News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 में नोएडा का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। 2024 में तीन से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में नोएडा छठे नंबर पर रहा था। इस बार तीन पायदान नीचे आकर नौवें स्थान पर पहुंच गया। प्राधिकरण ने रैंक गिरने के बाद कारण तलाशने शुरू कर दिए।

.

200 में 184.2 अंक हासिल किए मंत्रालय की तरफ से यह सर्वेक्षण देश के मुख्य 130 शहर जो राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) में शामिल हैं, उनके लिए करवाया गया था। इसमें 10 लाख से ज्यादा आबादी, तीन से 10 लाख तक की आबादी और तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी थी।

नोएडा दूसरी श्रेणी 3-10 लाख तक की आबादी में शामिल है। इसमें प्राधिकरण की तरफ से 200 अंक का दावा करने के साथ आवेदन किया गया था। दावे के बाद सर्वेक्षण और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से किए गए आकलन में 184.2 अंक हासिल हुए।

नौ मानकों पर किया गया आकलन केंद्र की तरफ से देश के 130 शहरों में यह सर्वेक्षण कराया गया था। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की तरफ से यह सर्वेक्षण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी में करवाया गया। इसमें नौ मानकों पर शहर के दावों का आकलन किया गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई), जागरूकता कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप ) से जारी बजट के उपयोग के मानकों पर बेहतर काम न होना रैंक गिरने की वजह मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *