देवास जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर 8 से 22 सितंबर 2025 तक चलाए जा रहे विशेष यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में पूरे जिले में 22 नाकाबंदी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां यातायात नियमों का
.
सीट बेल्ट और हेलमेट उल्लंघन पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
अभियान के तहत 10 सितंबर को की गई कार्रवाई में सबसे अधिक चालान बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर किए गए। इस दौरान 117 चालकों से ₹57,000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर 100 चालकों से ₹26,700 वसूले गए।
मोबाइल, स्पीड और नाबालिग वाहन चालकों पर भी कार्रवाई
- तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 23 चालकों से ₹3,000
- ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने पर 15 चालकों से ₹8,000
- बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 9 चालकों से ₹5,000
- नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 7 चालकों से ₹4,000 का जुर्माना वसूला गया।
- फिटनेस और परमिट की अनदेखी पर भी जुर्माना
इसके अतिरिक्त:
- बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के वाहन चलाने पर एक वाहन चालक से ₹5,000
- बिना परमिट वाहन चलाने पर एक चालक से ₹300 का समन शुल्क वसूला गया।
एक दिन में ₹1,26,200 रुपए वसूली
एक ही दिन में कुल 300 चालकों से ₹1,26,200 का समन शुल्क वसूला गया। एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि यह अभियान सिर्फ चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य है।
