कोलकाता से अमृतसर पहुंची राहत सामग्री।
पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बीच राहत कार्यों में देशभर से लोग योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज (गुरुवार को) कोलकाता से IHA फाउंडेशन और माता खीवी संस्था की ओर से राहत सामग्री अमृतसर पहुंचाई गई। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के प्र
.
धामी ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने पंजाब को गहरा जख्म दिया है। हजारों घर तबाह हुए, फसलें बर्बाद हुईं और पशुधन का भारी नुकसान हुआ है। SGPC पहले दिन से ही सेवा कार्यों में जुटी हुई है और सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति या पशु भूखा न रहे। जगह-जगह लंगर सेवा, राहत कैंप और जरूरी सामान की आपूर्ति लगातार जारी है।
SGPC लोगों तक पहुंचाएगी राहत सामग्री
SGPC प्रधान ने खास तौर पर कोलकाता की माइनॉरिटी कमेटी के प्रधान सरदार सतनाम सिंह आहलूवालिया का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि IHA फाउंडेशन द्वारा भेजी गई सामग्री में घरेलू सामान, गद्दे, कंबल, बच्चों के कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। यह सामग्री सीधे प्रभावित परिवारों तक SGPC की तरफ से पहुंचाई जाएगी।
तन-मन से लोग सेवा में जुटे
धामी ने कहा कि सिख कौम हमेशा हर संकट की घड़ी में आगे रही है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम तन, मन और धन से बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने IHA फाउंडेशन, माता खीवी संस्था और सभी सेवादारों की चढ़दी कला और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने उन सभी का आभार जताया जो लगातार राहत कार्यों को जनता तक पहुंचा रहा है और अधिक से अधिक लोगों को मदद के लिए प्रेरित कर रहा है।
