मुख्य बातें

अमृतसर से चलने वाली 14 ट्रेनें 3 महीने लुधियाना की बजाय ढंडारी कलां रुकेंगी – Amritsar News

अमृतसर से चलने वाली 14 ट्रेनें 3 महीने लुधियाना की बजाय ढंडारी कलां रुकेंगी – Amritsar News

.

लुधियाना रेलवे स्टेशन के चल रहे निर्माण कार्य के कारण अमृतसर से चलने वाली करीब 14 ट्रेनें अगले 3 महीने तक लुधियाना रेलवे स्टेशन की बजाय ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। रेलवे की तरफ से 28 अगस्त तक उक्त ट्रेनों को ढंढारी कलां में रोके जाने का समय दिया गया था, लेकिन अभी तक लुधियाना स्टेशन का काम चल रहा है, जिसके चलते रेलवे ने उक्त रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ब्लॉक के लिए अगले तीन महीनों का समय और बढ़ा दिया है।

सितंबर महीने से दिसंबर महीने तक यह ट्रेने ढंडारी कलां में रुकेंगी। बता दें कि लुधियाना रेलवे स्टेशन के चल रहे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे की तरफ से ट्रेनों का ब्लॉक लिया गया है। जब तक रेलवे स्टेशन का काम पूरा नहीं होगा, तब तक यह ब्लॉक लिए जाएंगे। रेलवे की तरफ से अभी तीन महीनों के लिए समय और बढ़ाया गया है। आने वाले समय में इसका और समय बढ़ाने की संभावना है।

रेलवे की तरफ से अमृतसर हरिद्वार (12054) 30 सितंबर से 30 दिसंबर, अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14618) 29 सितंबर से 29 दिसंबर, जालंधर डिब्रूगढ़ (22552) 28 सितंबर से 28 दिसंबर, अमृतसर-लालकुआं (14616) 27 सितंबर से 27 दिसंबर, अमृतसर डिब्रूगढ़ (15212) 30 िसतंबर से 30 दिसंबर, अमृतसर सहरसा (12204) 28 सितंबर से 28 दिसंबर, अमृतसर नई दिल्ली (12498) 30 सितंबर से 30 दिसंबर, अमृतसर नई दिल्ली (14680) 30 सितंबर से 30 दिसंबर, अमृतसर जयनगर (14650) 29 सितंबर से 29 दिसंबर, अमृतसर जयनगर (14674) 30 सितंबर से 30 दिसंबर, अमृतसर इंदौर (19326) 28 सितंबर से 28 दिसंबर, अमृतसर गोरखपुर (22424) 28 सितंबर से 28 दिसंबर, अमृतसर सहरसा (14604) जनसाधारण 24 सितंबर से 24 दिसंबर, अमृतसर सहरसा (15532) जनसाधारण 29 सितंबर से 29 दिसंबर 2025 तक लुधियाना रेलवे स्टेशन की बजाय ढंडारी कला रेलवे स्टेशन पर रुककर चलेगी। रेलवे की तरफ से इस संबंधी बुधवार को आदेश जारी किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *